Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Breaking News:एल्विश यादव के नशीले कारोबार पर वारः ईमानदारी से काम करने की थाना प्रभारी को मिली सजा Breaking News:एल्विश यादव के नशीले कारोबार पर वारः ईमानदारी से काम करने की थाना प्रभारी को मिली सजा

Breaking News:एल्विश यादव के नशीले कारोबार पर वारः ईमानदारी से काम करने की थाना प्रभारी को मिली सजा

Breaking News:नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस को नशे से जुड़े नेटवर्क पर काम करने का ईनाम मिल चुका है। मामले में नोएडा पुलिस के एक एसओ यानी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि उक्त एसओ पर एल्विश प्रकरण में लापरवाही बरतने का मामला बना है। इसी कारण एसओ को लाइन जाहिर कर दिया गया है। ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नही एल्विश यादव के समर्थन और विपक्ष में एक्स पर जमकर टोलिंग की जा रही है। फिलहाल एसओ के लाइन हाजिर को पुलिस ने आॅफिशल तौर पर घोषत नही किया है।

मालूम हो कि नोएडा के सेक्टर 49 थाने में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टी करने, सांपों की तस्करी करने, तथा सांप का जहर नशे के रूप में बेचने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकरण में नोएडा सेक्टर 49 थाने के एसएचओ संतोष चैधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह आदेश नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने जारी किया है।

यह भी पढ़े : IND Vs SA: एतिहासिक पलः कोहली ने की सचिन के विराट स्कोर की बराबरी

 

ऐसे होती थी पार्टियां
नोएडा की एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआरदर्ज की गई। नोएडा पुलिस द्वारा बरामद किए गए सांप के जहर को अब जांच के लिए लखनऊ की लैब भेजा जाएगा। अब मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता जा रहा है। कोटा में एल्विश को पुलिस ने रोका और नोएडा पुलिस को सूचना दी मगर नोएडा पुलिस ने उसने हिरासत में लेने से इंकार कर दिया।

लखनऊ लैब को जांच की मिली इजाजत
बता दें कि नोएडा पुलिस ने दो नवंबर को नोएडा पुलिस ने वन विभाग के साथ छापेमारी कर पांच लोगों को 9 सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इन 9 सांपों में से 5 सांप तो कोबरा हैं, जो बेहद जहरीले सांप होते हैं। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़ सांप भी बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20उस सांप का जहर भी बरामद किया गया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद न्यायालय ने लखनऊ लैब को इसकी जांच करने की इजाजत दे दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बरामद जहर किस सांप का है और कितना घातक है। इस मामले की जांच एनडब्ल्यूसीसीबी (नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) भी करेगी। यूपी के वन विभाग की ओर से एनडब्ल्यूसीसीबी को पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़े : Election 2023: कांग्रेस ने राम मंदिर का निर्माण नहीं करने दिया: सीएम योगी

 

वन्यजीव विभाग ने केंद्रीय ब्यूरो को लिखा पत्र
रेव पार्टी में सांपों की सप्लाई को लेकर यूपी के बाहर कई राज्यों से कनेक्शन मिलने के बाद राज्य वन एवं वन्यजीव विभाग ने केंद्रीय ब्यूरो को पत्र लिखा है। नोएडा पुलिस की कार्रवाई के बाद वन विभाग के गौतमबुद्धनगर सेक्टर ने भी इस मामले में केस दर्ज कराया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ जांच कर कोर्ट में मामला दर्ज कराएंगे। अब तक की जांच में सांप के जहर सप्लायर के तार दक्षिणी राज्यों से जुड़े हुए हैं।
वही, सांपों का जहर निकालकर नशे के लिए यूज करने वालों की अब खैर नहीं है। तस्कर वन विभाग की रडार पर भी हैं। पुलिस की तर्ज पर वन विभाग ने भी छह लोगों के खिलाफ एचटू केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े : Assembly Elections: पीएम मोदी जैन मंदिर में संत विद्यासागर महाराज से की मुलाकात

इसमें सीआरपीसी की धारा 120बी को छोड़कर अन्य वह सभी धाराएं शामिल हैं, जो पुलिस की ओर से भी शामिल की गई हैं। जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव बताते है कि इन धाराओं में अगर दोषी पाए गए तो 7 साल तक की सजा हो सकती है। पीके श्रीवास्तव बताते हैं कि बरामद हुई जहर की शीशी पुलिस के कब्जे में है। उसे जांच के लिए भेजा जाना है। अभी भी कई और लोगों के इससे जुड़े होने की आशंका है। इसकी पूरी जांच की जाएगी। इसके अलावा शनिवार को वन अधिकारियों के साथ डब्ल्यूसीसीबी (वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ) के उच्चाधिकारियों ने बैठक की जिसमें इस मामले में अब तक की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। बैठक में डब्ल्यूसीसीबी ने यह साफ किया है कि ब्यूरो इस पर स्वतः संज्ञान लेने जा रहा है।

यहां से शेयर करें