Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एक गेहूं चोरी का आरोप : दो युवकों को अर्धनग्न कर मारापीटा, पूरे गांव में घुमाया – जय हिन्द जनाब एक गेहूं चोरी का आरोप : दो युवकों को अर्धनग्न कर मारापीटा, पूरे गांव में घुमाया – जय हिन्द जनाब

एक गेहूं चोरी का आरोप : दो युवकों को अर्धनग्न कर मारापीटा, पूरे गांव में घुमाया

एक गेहूं चोरी का आरोप : दो युवकों को अर्धनग्न कर मारापीटा, पूरे गांव में घुमाया
अंबेडकरनगर। एक बोरी गेहूंं की चोरी के आरोप में उत्तर प्रदेश के टांडा गांव के दबंगों ने गांव के ही दो युवकों को घर से बाहर घसीटा, कपड़े उतरवाए, मारापीटा और गांव भर में घुमाकर पुलिस के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के मोहरिया गांव के सुनील वर्मा के घर से एक गेंहू की बोरी चोरी हो गई थी। जिसके आरोप में गांव के ही राकेश चौहान व हरिलाल चौहान को ग्रामीण व उसके सहयोगियों ने घर में घुसकर पीटा। चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों युवकों को खींचते हुए बाहर ले आए। इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों के सामने अर्धनग्न कर मारते रहे।
परिवारीजन गिड़गिड़ाते रहे, और आरोपी युवकों को छोडऩे की फरियाद करते रहे, लेकिन दबंगों ने कोई तरस नहीं खाया। घटों रस्सी से बाधकर उन्हें पीटते हुए गाव भर घुमाते रहे। कोतवाली प्रभारी राम लखन पटेल का कहना है कि मामला रविवार का है। मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

यहां से शेयर करें