Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Air Pollution In Delhi-NCR : जहरीली हुई हवा, राजधानी में स्कूल बंद Air Pollution In Delhi-NCR : जहरीली हुई हवा, राजधानी में स्कूल बंद

Air Pollution In Delhi-NCR : जहरीली हुई हवा, राजधानी में प्राइमरी स्कूल बंद

Air Pollution In Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर साफ दिखाई न देने से वाहन धीमी गति से लाइट जलाकर चले वाहन और की वायु प्रदूषण की वजह से चलते राजधानी में प्राइमरी स्कूल बंद। नई दिल्ली में शुक्रवार 3 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर साफ दिखाई न देने से वाहन धीमी गति से लाइट जलाकर चले वाहन और की वायु प्रदूषण की वजह से चलते राजधानी में प्राइमरी स्कूल बंद

Air Pollution In Delhi-NCR :

हवा में ‘जहर’ घोलते हैं ये फैक्टर

बारिश ना होने से मौसम में भी बदलाव आया है. धूल और अन्य फैक्टर्स ने प्रदूषण बढ़ाने में मदद की. इसके अलावा, पटाखे जलाने, धान की पराली जलाने और स्थानीय प्रदूषण सोर्स भी एयर पॉल्यूशन में ‘जहर’ घोलते हैं. यही वजह है कि सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक वायु गुणवत्ता दमघोंटने वाली होती है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के एक एनालिसिस के अनुसार, राजधानी में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रदूषण हाई लेवल पर होता है. चूंकि इसी समय पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामलों की संख्या बढ़ जाती है. सीएक्यूएम ने बताया कि 15 सितंबर के बाद से पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में क्रमश: करीब 56 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की कमी आई है.

‘तीन दिन में जबरदस्त उछाल आया’

हालांकि, इन राज्यों में पिछले तीन दिनों में खेतों में आग लगने की घटनाओं में जबरदस्त उछाल देखा गया है. पंजाब सरकार का लक्ष्य इस सर्दी के मौसम में खेत की आग को 50 प्रतिशत तक कम करना और छह जिलों में पराली जलाने को खत्म करना है. धान की पुआल जलाने पर रोक लगाने के लिए पंजाब की कार्य योजना के अनुसार, राज्य में करीब 31 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होती है, जिससे लगभग 16 मिलियन टन धान की पुआल (गैर-बासमती) उत्पन्न होने की उम्मीद है. हरियाणा का अनुमान है कि राज्य में लगभग 14.82 लाख हेक्टेयर भूमि धान की खेती के अंतर्गत है, जिससे 7.3 मिलियन टन से अधिक धान का भूसा (गैर-बासमती) उत्पन्न होने की उम्मीद है. राज्य इस वर्ष खेत की आग को लगभग खत्म करने का प्रयास कर रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों में हल्का कोहरा छाया रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, शाम 5.30 बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत थी.

Air Pollution In Delhi-NCR :

यहां से शेयर करें