Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Rajasthan News : सीएम गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार Rajasthan News : सीएम गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार

Rajasthan News : सीएम गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार

Rajasthan News :  बीकानेर। राजस्थान में हो रहे प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर बार-बार राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की जा रही बयानबाजी पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जु़नराम मेघवाल मीडिया के समक्ष पलटवार हुए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सीएम संवैधानिक पद पर बैठे हैं। अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा तो ईडी कार्रवाई करेगी। अगर जिन्होंने गड़बड़ नहीं की तो ईडी से डर कैसा।

Rajasthan News :

बीकानेर पूर्व-पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी क्रमश: सिद्धीकुमारी-जेठानंद व्यास के नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह का जनसैलाब आज बीकानेर की सड़कों पर देखने को मिला है ये जनसैलाब गवाह है बीकानेर शहर की दोनों विधानसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा।

इस अवसर पर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, डिप्टी मेयर राजेंद्र पंवार, पूर्व विधानसभा प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, महामंत्री मोहन सुराणा के साथ काफी संख्या में आमजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- Noida News:स्पेक्ट्रम मॉल में कासा डेकोर खोला अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर

Rajasthan News :

यहां से शेयर करें