Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
करवा चौथ रखने वाली महिलाएं इन उपयों से रह सकती है दिनभर Energetic – जय हिन्द जनाब करवा चौथ रखने वाली महिलाएं इन उपयों से रह सकती है दिनभर Energetic – जय हिन्द जनाब

करवा चौथ रखने वाली महिलाएं इन उपयों से रह सकती है दिनभर Energetic

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक करवा चौथ है, इस दिन महिलाए अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। आज यानी एक नवंबर को करवा चौथ मानया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं।

व्रत करने के वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभ है, लेकिन इस व्रत में पूरे दिन पानी भी नहीं पीना होता है ऐसे में आप कमजोरी, थकान के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं ग्रस्त हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने इस दौरान सभी लोगों की सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य एक्सपर्ट कहते हैं, करवा चैथ के व्रत के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है, इसके लिए जरूरी है कि आप एक दिन पहले के अपने खान-पान पर विशेष ख्याल रखें। करवा चैथ की शुरुआत सरगी नामक कार्यक्रम से होती है जिसमें व्रत शुरू करने से पहले कुछ विशेष आहार का सेवन किया जाता है।

यह भी पढ़े : Delhi News:परषोत्तम रूपाला ने कृषि भवन परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई

 

बताते है कि करवा चौथ व्रत के एक दिन पहले और सरगी के दौरान किन चीजों का सेवन कर सकते हैं जो आपको व्रत के दौरान भी ऊर्जावान रखनें में मदद करती हैं। इस दौरान किन चीजों से बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए? आहार विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोई गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या है तो व्रत रखनेे से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ले लें। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से जटिलताओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा करवा चैथ के व्रत के पहले के आहार को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

 

यहां से शेयर करें