Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
NPX Police Choki Inauguration in Sector 153: पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक: लक्ष्मी सिंह NPX Police Choki Inauguration in Sector 153: पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक: लक्ष्मी सिंह

NPX Police Choki Inauguration in Sector 153: पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक: लक्ष्मी सिंह

NPX Police Choki Inauguration in Sector 153:। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को  थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-153 में नवनिर्मित एनपी एक्स पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। पुलिस चौकी के कार्यशील होने से आस-पास के 13 सेक्टरों व 6 गांवों में रहने वाले व्यक्तियों को तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़े : NEA Election: राजकुमार और विमला देवी पैनल चुनावी मैदान में, 870 कर्मचारी करेंगे मतदान


पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Lakshmi Singh) ने बताया कि इस चौकी के क्षेत्र में कई नवनिर्मित सेक्टर और गांव आएंगे। सभी की मेहनत से नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने में चौकी सहायक सिद्ध होगी। पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक हैं, इसीलिए दोनों को ही आपस में सामंजस्य बनाकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। ऐसा होने से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। त्वरित सुनवाई हेतु पुलिस उपनिरीक्षक व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़े : अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम न लगने से दिक्कत

इसके पश्चात पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Lakshmi Singh)  द्वारा आस-पास रहने वाले बच्चों को स्कूली किट बैग, कॉपी- बुक, पेन्सिल बॉक्स व अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया और उन्हे भविष्य में कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनन्द कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय  बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा  साद मियां खान, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा  अशोक कुमार, एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा  राम कृष्ण तिवारी व थाना प्रभारी नॉलेज पार्क उपस्थिति रहे।

यहां से शेयर करें