Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
साहिबाबाद को जिला बनाने की मांग को लेकर डीएम से करेंगे मुलाकात – जय हिन्द जनाब साहिबाबाद को जिला बनाने की मांग को लेकर डीएम से करेंगे मुलाकात – जय हिन्द जनाब

साहिबाबाद को जिला बनाने की मांग को लेकर डीएम से करेंगे मुलाकात

गाजियाबाद ।  साहिबाबाद को जिला बनाने की मांग करने के लिए बुधवार को ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के सदस्य जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से मिलेंगे। एसोसिएशन के सदस्य मामले को लेकर पूर्व में भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं। सोमवार दोपहर को ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें:: Ghaziabad News:जियोग्राफिक इंफोरमेशन सिस्टम बेस्ड केंद्रीयकृत मास्टर प्लान-2031 कराया तैयार

 

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के संयोजक जय दीक्षित ने की। जय दीक्षित ने बताया कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाली विधानसभाओं में एक होने व दिल्ली से सटा हुआ होने के बाद भी साहिबाबाद सुविधाओं व विकास के मामले में बहुत पीछे है। साहिबाबाद के जनता चाहती है कि उसे जिला घोषित कर दिया जाए, ताकि यहां इस क्षेत्र का भी विकास हो सके। इसके लिए संगठन ने 20 अक्तूबर को नमो भारत रेल का उद्घाटन के लिए साहिबाबाद आए प्रधानमंत्री न२ेन्द्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। अब बुधवार को वे जिला मुख्यालय पर जाकर जिलाधिकारी राकेश कुमार से मिलेंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से संगठन की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

यहां से शेयर करें