Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bisrakh Police की बहादुरीः महिला से लूटपाट करने वालें बदमाशों पर पुलिस का वार, तीन घायल Bisrakh Police की बहादुरीः महिला से लूटपाट करने वालें बदमाशों पर पुलिस का वार, तीन घायल

Bisrakh Police की बहादुरीः महिला से लूटपाट करने वालें बदमाशों पर पुलिस का वार, तीन घायल

Bisrakh Police:  एक बार फिर बदमाशों पर कहर बनकर थाना बिसरख पुलिस टूटी, दिनदहाड़े बदमाशों के साथ मुठभेड़, गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, बदमाशों के पास से लूट के एक लाख 7 हजार रुपए, लूट की घटनाओं में प्रयोग की जा रही किया कार, तीन तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, खोखा कारतू एटीएम कार्ड सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया (Additional DCP Central Noida Hirdesh Kataria) ने बताया कि थाना बिसरख में एक महिला द्वारा चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उसको बंधक बनाकर सोने के आभूषण,न् ागदी, एटीएम कार्ड आदि की लूट की गई। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने टीमों का गठन किया।

यह भी पढ़े : Bhakti Song Release : अक्षरा सिंह का देवी गीत हुआ रिलीज

थाना बिसरख के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत को बुधवार को सूचना मिली कि महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाश  किया कार में सवार होकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने टीम का गठन कर वाहन चेकिंग के लिए जलपुरा के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो वह कार लेकर भागने लगे। पुलिस की टीम ने जैसे ही बदमाशों का पीछा किया और उन्हें ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो कार सवार तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।


एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान बिट्टू कसाना पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम भुप खेड़ी, थाना टीला मोड़ जिला गाजियाबाद, अखिल भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी आजमपुर गढ़ी दनकौर, लव कुमार पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम छतनारा बाबूगढ़ हापुड के रूप में हुई है ।पकड़े गए तीनों बदमाशों पर लूट ,हत्या के विभिन्न जनपदों मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : Noida News: सपाईयों ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती


पुलिस ने बदमाशों से किया सामान बरामद, डीसीपी ने दिया ईनाम
पुलिस ने उनके पास से घटनाओं में प्रयोग की जा रही किया कार जो इन्होंने दिल्ली मयूर विहार से चोरी की थी बरामद की।  साथ ही महिला से लूटे गए सोने के आभूषण, एटीएम कार्ड, एटीएम कार्ड से निकल गए 107000 रुपए तीन तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस एवं खोखा कारतूस बरामद किए हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि डीसीपी द्वारा बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

यहां से शेयर करें