Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है बेटियां : जितेंद्र प्रताप सिंह किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है बेटियां : जितेंद्र प्रताप सिंह

किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है बेटियां : जितेंद्र प्रताप सिंह

baghpat news  :   जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट परिसर के लोक मंच में बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने बेटियों को पुरुस्कार देकर सम्मनित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि आज बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाए जाने के लिए केंद्र सरकार ओर उत्तर प्रदेश सरकार पूर्णत: कटिबंध है। संवाद के दौरान मीनाक्षी ने जिलाधिकारी से पूछा आईएएस कैसे बनते हैं। जिसमें जिलाधिकारी ने बालिका को बहुत सरल और सहज उत्तर दिया, कि कोई भी कार्य जीवन में अगर आप लक्ष्य बनाकर करोगें ओर निरंतर अध्ययन करोगे। लगन के साथ कार्य करोगे, ध्यान से पढ़ोगे, और संयम रखना होगा और अपने आप पर विश्वास भी रखना होगा तो आप द्वारा तय किया गया लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जो पड़ेगा वह आगे निकलेगा।

baghpat news  :

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पीएम केयर (फॉर चिल्ड्रन के 6) मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, (कॉविड-19) 90, मुख्य बाल सेवा योजना सामान्य के 221 लाभार्थियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, सहायक आयुक्त सहकारिता इंदु सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव , जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी सहित आदि उपस्थित रहे।

baghpat news  :

यहां से शेयर करें