Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Film industry : अक्षय कुमार पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए Film industry : अक्षय कुमार पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए

Film industry : अक्षय कुमार माफी मांगने के बाद फिर पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए

Film industry :  पिछले साल सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने वाले अक्षय एक बार फिर पान मसाला के विज्ञापन में नजर आये हैं। इस विज्ञापन में अक्षय के साथ अजय देवगन और शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। विज्ञापन का वीडियो शेयर कर नेटिजन्स अक्षय की आलोचना कर रहे हैं।

Film industry :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मैच के दौरान शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार का एक पान मसाला ब्रांड का नया विज्ञापन प्रसारित हुआ। इस ऐड को देखकर फैंस हैरान रह गए, क्योंकि पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करने के लिए अक्षय ने पिछले साल सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। अब डेढ़ साल बाद वह फिर से एक पान मसाला के विज्ञापन में नजर आए हैं।

अक्षय कुमार ने कहा था कि वह अब पान मसाला का विज्ञापन नहीं करेंगे, क्योंकि इससे उनके प्रशंसक बहुत निराश थे। अब फिर से पान मसाला के विज्ञापन में नजर आने के बाद एक नेटीजन ने कमेंट किया है कि पैसे के लिए अक्षय कुमार कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, चूंकि अक्षय की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, इसलिए वह फिर से पानमसाला का प्रचार कर रहे हैं।

जब अक्षय कुमार ने मांगी माफी
उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था, “मुझे माफ़ करें। मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ-साथ आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में मैंने आपकी विभिन्न टिप्पणियां पढ़ी हैं। इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा है। मैंने पहले कभी तंबाकू सहित किसी अन्य उत्पाद का समर्थन नहीं किया है और न ही कभी करूंगा।”

Film industry :

यहां से शेयर करें