Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Israel attack : इजराइल पर आतंकी हमला, 200 से अधिक लोगों की मौत Israel attack : इजराइल पर आतंकी हमला, 200 से अधिक लोगों की मौत

Israel attack : इजराइल पर आतंकी हमला, 200 से अधिक लोगों की मौत, 500 से ज्यादा जख्मी

Israel attack : इजराइल पर गाजा ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। जानकारी के अनुसार हमास ने इजराइल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे। हमास ने अपने हमले में इजराइल के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस हमले में करीब 2स्र00 लोगों की मौत होने की खबर है और 500 से ज्यादा घायल हो गए।

Israel attack :

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमास के कई आतंकी के इजराइल में घुसने की भी खबर सामने आई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर हमास चरमपंथियों के इजराइल में दाखिल होने की पुष्टि किसी ने अभी तक नहीं की है। गाजा की तरफ से किए गए रॉकेट हमले के बाद इजराइल ने भी एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि हम युद्ध का सामना कर रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश युद्ध में है और इसके लिए हमास को अभूतपूर्व कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि इजरायल के नागरिकों, हम युद्ध में हैं। यह कोई आॅपरेशन नहीं है, कोई तनाव नहीं है- यह युद्ध है, और हम जीतेंगे। हमास को अभूतपूर्व कीमत चुकानी पड़ेगी। गाजा की तरफ से इजराइल पर 2 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे गए हैं।

बता दें कि इजराइल में आज फेस्टिवल हॉलीडे है। ऐसे में इस पावन दिन की सुबह से ही लोगों को रॉकेट के गिरने और इजराइल डिफेंस की तरफ से साइरन की आवाज सुनाई दे रही है। यह हमला सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ है। करीब 40 मिनट तक साइरन की आवाज सुनी गई। इजराइल ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गाजा को इस हमले के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी। अभी तक मिली जानकारी के इस हमले में एक महिला की मौत की खबर है।

Read also :- GRAP Action: 17 संस्थानों पर 16 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना

Israel attack :

यहां से शेयर करें