Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida:एजुकेशन और इंडस्ट्री के बीच के गैप को खत्म करने के लिए AKTU की ये है प्लानिंग Noida:एजुकेशन और इंडस्ट्री के बीच के गैप को खत्म करने के लिए AKTU की ये है प्लानिंग

Noida:एजुकेशन और इंडस्ट्री के बीच के गैप को खत्म करने के लिए AKTU की ये है प्लानिंग

Noida: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह जान लेना बेहद जरूरी है कि वह खुद को उसे तरह से ढालें जिस तरह से इंडस्ट्री में जरूरत है। यदि ऐसा साकार हो जाता है तो फिर बेरोजगारी जैसे मुद्दे को खत्म करने में मदद मिल सकती है। यह कहना था डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU )के वाइस चांसलर प्रोफेसर जेपी पांडे का। वे सेक्टर 62 स्थित जेएसएस काॅजेल के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में आए थे।

यह भी पढ़े : Natural Treatment PCOS: बिना दवाओं के घर पर भी कंट्रोल किया जा सकता है पीसीओएस

उन्होंने कहा कि यदि हमें अच्छी एजुकेशन बच्चों को देनी है तो उससे पहले बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाने की जरूरत है। श्री पांडे ने बताया कि एकेटीयू का करीब एक दर्जन बड़ी इंडस्ट्रीज के साथ में एमओयू हुआ है। यह सभी इंडस्ट्रीज वाले बताएंगे कि उनकी किस तरह के छात्रों को लेकर जरुरत है। उन्होंने कहा कि जो छात्र मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा है उसको कंप्यूटर साइंस के भी सब्जेक्ट पढ़ाई जाएंगे। ताकि आने वाले समय में उसे किसी भी चुनौती का सामना करना ना पड़े, क्योंकि मैकेनिकल वाले को कंप्यूटर साइंस की नॉलेज होगी तो वह किसी भी उत्पाद को बनाने में सक्षम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी से कोर के छात्र 80 फीसदी छात्रों आॅन कैंपस नौकरी पा गए। उन्होंने कहा कि जेएसएस काॅलेज में इंनोवेशन सेंटर और एआई सेंटर बनाया जाएगा। इस मौके पर जेएसएस के प्रिसिंपल अमरजीत सिंह, सीईओ पीके गुप्ता और डा योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें