Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गांधी के जीवन से मिलती है निष्ठावान रहने की सीख: दयाल गांधी के जीवन से मिलती है निष्ठावान रहने की सीख: दयाल

गांधी के जीवन से मिलती है निष्ठावान रहने की सीख: दयाल

Ghaziabad news :  महापौर सुनीता दयाल एवं निगम अधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में ध्वजारोहण कर गांधी जयंती और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई। सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय तथा देश के बलिदानों का जयघोष किया।महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण महापौर सुनीता दयाल ने किया। उसके बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने महापुरुषों को नमन किया गया। महापौर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महात्मा गांधी के साथ-साथ देश की बलिदानों को याद किया और उनके चिन्ह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बनाए रखने के लिए भी महापौर ने सभी निगम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को उत्साहित किया।

Ghaziabad news :

महापौर ने कहा महात्मा गांधी आज भी पूरे विश्व में अपनी प्रासंगिकता को बनाए हुए हैं। महात्मा गांधी ने जिस जीवन को जिया उसके जरिए उन्होंने सभी को अपने कर्म के प्रति निष्ठावान रहने की सीख दी। उन्होंने कहा महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति को आज पूरे विश्व ने माना है। आज भारत आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इसके पीछे महात्मा गांधी की वह नीतियां हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से आजादी दिलाने का काम किया। महात्मा गांधी ने यह साबित किया कि अहिंसा के रास्ते से भी लोगों का दिल जीता जा सकता है। जब देश में अन्न की कमी हुई तो लाल बहादुर शास्त्री ने एक दिन का उपवास रखने की अपील की थी और पूरा देश उनके साथ खड़ा हो गया था। उस दौरान देश भर में लोगों ने एक दिन का उपवास रखा। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका बालिका विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत गायन प्रस्तुति दी।

Ghaziabad news :

इस दौरान मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, मुख्य कर अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा, स्वास्थ्य नगर अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी, समस्त जोनल प्रभारी, पार्षद उदित मोहन, विनील दत्त, नीरज गोयल, रामनिवास बंसल मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें