Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi Garbage Free: दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति Delhi Garbage Free: दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति

Delhi Garbage Free: दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति : केजरीवाल

Delhi Garbage Free:  नयी दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि निगम में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार आने के बाद से लैंडफिल साइट से कूड़ा खत्म करने के काम में काफी तेजी आई है और तय लक्ष्य से अधिक गति से कूड़ा हटाया जा रहा है।

Delhi Garbage Free:

श्री केजरीवाल ने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा करके कहा,“ पिछले साल मध्य नवंबर से भलस्वा लैंडफिल साइट से कूड़ा साफ करने का काम शुरू हुआ था। लक्ष्य रखा गया था कि अगले 18 महीने के अंदर भलस्वा लैंडफिल साइट से लगभग 30 लाख टन कूड़ा कम किया जाएगा। तीस सितंबर तक लगभग 14 लाख टन कूड़ा कम करने का लक्ष्य रखा गया था। यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लक्ष्य से कहीं अधिक गति से कूड़ा साफ करने का काम चल रहा है। सितंबर तक भलस्वा लैंडफिल साइट से तय लक्ष्य 14 लाख टन के बजाय 18 लाख टन कूड़ा कम किया जा चुका है।”

Delhi Garbage Free:

उन्होंने बताया कि मौजूदा एजेंसी जब अगले साल 15 मई तक 45 लाख टन कूड़ा साफ कर लेगी तब यहां पर 35 एकड़ जमीन खाली हो जाएगी। जब सारा कूड़ा साफ हो जाएगा, तो यहां पर काफी जमीन खाली हो जाएगी। भलस्वा लैंडफिल साइट के बगल से गुजर रही सड़क से पंजाब और हरियाणा से लोग दिल्ली आते हैं। दिल्ली में प्रवेश करते ही उनको कूड़े का पहाड़ दिखाई देता था। ये कूड़े का पहाड साफ हो जाएगा तो इस जमीन का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से जल्द मुक्ति मिलेगी। इसके लिए अतिरिक्त एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दिल्ली को समय से पहले कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Birthday Party : सांसद डॉ महेश शर्मा का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Delhi Garbage Free:

यहां से शेयर करें