Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:कुत्ते के पोस्टर को लेकर विवादः महिला ने ऐसे धुना एओए अध्यक्ष – जय हिन्द जनाब Noida News:कुत्ते के पोस्टर को लेकर विवादः महिला ने ऐसे धुना एओए अध्यक्ष – जय हिन्द जनाब

Noida News:कुत्ते के पोस्टर को लेकर विवादः महिला ने ऐसे धुना एओए अध्यक्ष

Noida News: नोएडा की अलग अलग सोसाइटी इसमें कुत्तों को लेकर विवाद होना अब आम बात हो गई है, लेकिन हद उस वक्त पार हो गई जब एक महिला ने एओए अध्यक्ष का ही गिरेबान पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

https://x.com/ImranJaihind/status/1705540674484130250?s=20

महिला मारपीट पर इसलिए उतारू हो गई उसने सेक्टर 75 में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में एक कुत्ते का फोटो लगाया था और एओए अध्यक्ष उसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर मामला बढ़ता चला गया। इस संबंध में एओए अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने थाना सत्तर 113 में शिकायत दी है।

यह भी पढ़े : इसलिए जेल से बाहर नही निकल पाएं सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 75 में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में एक महिला ने कुत्ते के गुम होने के पोस्टर लगाए, जो सोसायटी के रूल में नही हैं। उसको देखते हुए इस तरह के पोस्टर नहीं लगाए जा सकते हैं। ये पोस्टर नवीन मिश्रा ने हटा दी है। जिसको लेकर महिला आग बबूला हो गई और उसे सरेआम पकड़कर पीटने लगी। इतना ही नहीं नवीन की टी-शर्ट फाड़ दी और बाल पकड़कर थप्पड़ भी मारने की कोशिश की। बहरहाल मामला थाने तक जा पहुँचा है। बताया जा रहा है कि नवीन मिश्रा की शिकायत पर पुलिस चुप है। बताया जा रहा है कि महिला किसी अफसर की परिचित है इसलिए पुलिस उस पर हाथ डालने से डर रही है। नवीन मिश्रा ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पूरी घटना का विवरण दिया है और महिला पर कार्रवाई की मांग की गई है।

यहां से शेयर करें