Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad : नगर निगम ने कराया सफाई मित्रों का स्वास्थ्य चेकअप Ghaziabad : नगर निगम ने कराया सफाई मित्रों का स्वास्थ्य चेकअप

Ghaziabad : नगर निगम ने कराया सफाई मित्रों का स्वास्थ्य चेकअप

Ghaziabad News : शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोगी निगम के सफाई मित्रों व कर्मचारियों के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शुक्रवार को हेल्थ चेकअप कराया गया। सफाई मित्रों के कारण ही शहर की सफाई व्यवस्था और सुंदरता आज भी बरकरार है। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन सफाई मित्र अपनी सेवाओं को दे रहे है। साथ ही म्युनिसिपल कमिश्नर भी उन्हें प्रोत्साहित करते रहते है।

Ghaziabad News :

म्युनिसिपल कमिश्नर ने बताया शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। जब हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी हमारा काम भी और बेहतर होगा। जिसके लिए जरुरी है समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना, जिससे गंभीर बीमारियों का सही समय पर पता कर उसका उपचार करा सकें। नगर निगम के सभी कर्मचारी और सफाई मित्र निगम परिवार का हिस्सा है। उनके हर सुख-दुख का ख्याल रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

Ghaziabad News :

यह भी पढ़ें:- नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन के चुनाव का रास्ता साफ कोर्ट से हटा स्टे

Ghaziabad News :

यहां से शेयर करें