Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लड़की ने किया शादी से इनकार तो दरोगा ने कर ड़ाली अश्र्लील वीडियो... लड़की ने किया शादी से इनकार तो दरोगा ने कर ड़ाली अश्र्लील वीडियो...

लड़की ने किया शादी से इनकार तो दरोगा ने कर ड़ाली अश्र्लील वीडियो वायरल…

अलीगढ़ के इगलास थाने में तैनात दरोगा ने मथुरा की युवती पर शादी का दबाव बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती की ससुराल भी अश्र्लील फोटो भेजा दिया। युवती की शिकायत पर महिला थाने में दरोगा एक महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने देर रात दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

मथुरा नौहझील निवासी युवती ने बीते दिनों एसपी देहात से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि 2021में अतरौली थाने में तैनात दरोगा सचिन कश्यप खुद फोन के जरिए संपर्क में आया। कुछ दिनों बाद ही युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। खुद को दरोगा ने उसी जाति का बताया था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बन गई। दरोगा ने शारीरिक संबंध बना लिए। इसी बीच दरोगा ने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। बाद में पता चला कि दरोगा उस जाति का नहीं हैा शराब का सेवन भी करता है। इस पर युवती पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। बस वहीं से दरोगा ने युवती को फोटो वायरल करने की कहकर धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि अगर शादी नहीं करनी है तो दस लाख रूपए देने होंगे।

इसी बीच युवती के परिजनों ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। इस पर खुन्नस मान बैठे दरोगा ने युवक के मोबाइल पर फोटो भेजा दिए। इस पूरे मामले में दरोगा ने एक महिला सिपाही का भी सहयोग लिया। इस पर युवती का वहां से रिश्ता टूट गया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात ने महिला थाने को जांच सौंप दी। इस पर दरोगा सचिन कश्यप और अज्ञात महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

और पढ़े:https://jaihindjanab.com/haryana-assembly-speaker-unhappy-with-the-style-of-encroachment-removal/

यहां से शेयर करें