Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bhopal News : प्रधानमंत्री करेंगे भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज Bhopal News : प्रधानमंत्री करेंगे भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज

Bhopal News : प्रधानमंत्री 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ में करेंगे भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज

Bhopal News : कटनी मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा निकाली जा रही पांच जन आशीर्वाद यात्राएं 22-23 सितंबर तक समाप्त हो जाएंगी, लेकिन इनका विधिवत समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इस महाकुंभ से पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज भी करेंगे। महाकुंभ में पार्टी के बूथ स्तर के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे तथा प्रधानमंत्री से आगामी चुनावों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कटनी जिले के मुडवारा में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

Bhopal News :

शर्मा ने कहा कि हम अपनी केंद्र व राज्य सरकारों के गरीब कल्याण तथा विकास के कामों तथा मजबूत संगठन तंत्र के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेंगे और सफलता हासिल करेंगे। शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी, हम सभी ने देखा है। इसके बाद आई भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास शुरू किया और जनहित की अनेक योजनाएं चलाईं। इन्हीं कामों और योजनाओं को लेकर हम पूरे प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए जनता के बीच जा रहे हैं। इन यात्राओं को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि इन सभी यात्राओं को जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, वह अविस्मरणीय और ऐतिहासिक है।

Bhopal News :

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों में इन यात्राओं के दौरान 1000 से अधिक छोटी-बड़ी सभाएं हुई हैं, जिनमें लाखों लोगों की उपस्थित रही है। सिर्फ विंध्य क्षेत्र की यात्रा से ही कल तक 5.5 लाख लोग जुड़ चुके थे। इन यात्राओं के दौरान हमने ‘मन में मोदी’ अभियान चलाकर यात्राओं को सदस्यता अभियान से भी जोड़ा है। इस अभियान के दौरान करीब 51 हजार लोग मिस कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं। अब तक 11,43,000 से अधिक लोग पार्टी में शामिल हो चुके हैं। हमारा लक्ष्य 40 लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है और जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान ही इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। 40,000 लोगों को नये सदस्य बनाने का हमारा टारगेट है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस यात्रा के दौरान इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।

Bhopal News :

शर्मा ने कहा कि यात्रा के दौरान हम अपने घोषणा पत्र के लिए लोगों के सुझाव भी ले रहे हैं। इसके लिए आकांक्षा पेटियां जगह-जगह रखी गई हैं तथा यात्रा के साथ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा प्रत्येक जिले में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करके जनता की आकांक्षाएं, अपेक्षाएं जानने का प्रयास किया जा रहा है। जनता से जो सुझाव मिलेंगे, उन पर हमारी घोषणा पत्र समिति विचार करेगी और उन सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

Bhopal News :

यहां से शेयर करें