Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Triple Murder: कौशांबी में बड़ी वारदात, 3 को गोली मारकर हत्या Triple Murder: कौशांबी में बड़ी वारदात, 3 को गोली मारकर हत्या

Triple Murder: कौशांबी में बड़ी वारदात, ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या

Triple Murder: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक सनसनी फहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता, बेटी और दामाद शामिल है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वहीं 3 लोगों की हत्या के बाद कई घरों में आग भी लगाई गई है। बवाल की आशंका पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। घटना किस लिए हुई है अभी जानकारी नहीं मिल पा रही है। हत्या के बाद ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस भीड़ को नही कंट्रोल कर पा रही है।

Triple Murder:

छबिलवा निवासी 62 वर्षीय होरीलाल की जमीन पंडा चौराहा पर है। आसपास के कुछ लोगों से उसका विवाद चला आ रहा है। होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा था। उसका 26 वर्षीय दामाद शिवसागर और 22 वर्षीय बेटी बृजकली निवासी कंकराबाद कोखराज भी इसी झोपड़ी में रह रहे थे।

Triple Murder:

शिवसागर पास में ही किराये की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र चलाता था। गुरुवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहा था। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब छह बजे स्वजन को घटना की जानकारी तब हुई जब वह मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों के घर पर सन्नाटा था। जानकारी होने पर छबिलवा के ग्रामीण भी आ गए। अक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल भूमि संबंधी विवाद सामने आया है।

Triple Murder:

यहां से शेयर करें