Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भूमि पेडनेकर की फिल्म 'Thank you for coming' का ट्रेलर रिलीज भूमि पेडनेकर की फिल्म 'Thank you for coming' का ट्रेलर रिलीज

Bollywood: भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘Thank you for coming’ का Trailer release, 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में

‘Thank you for coming’: Bollywood actor  भूमि पेडनेकर अपने अलग-अलग किरदारों के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। जल्द ही सेक्स, ऑर्गेज्म पर आधारित फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ पर्दे पर आएगी। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के ट्रेलर की शुरुआत कनिका कपूर से होती है। ये रोल एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने निभाया है। फिल्म तीस साल की एक महिला की कहानी बताती है। वह एक सभ्य जीवन पाने की कोशिश कर रही है। वह अपने दोस्तों को बताती है कि वह जिंदगी कैसे जीना चाहती है। फिर वह रोती है और कहती है कि उसे अभी तक चरम सुख नहीं मिला है। इसलिए वह सही व्यक्ति की तलाश में है। इस बीच ट्रेलर में भूमि के कई कॉमेडी सीन्स देखने को मिल सकते हैं।

Bollywood actor Anil Kapoor  की बेटी रिया कपूर ने 10 अगस्त को इस फिल्म की घोषणा की थी। अब फिल्म का ट्रेलर देखकर हर किसी की फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। रिया ने इससे पहले फिल्म वीरे दी वेडिंग की थी। अब ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ उनकी दूसरी फिल्म है। फिल्म में डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगीकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी हैं।

यहां से शेयर करें