Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं पीड़ितों की फरियाद डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं पीड़ितों की फरियाद

डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं पीड़ितों की फरियाद

DM

अमरोहा/हसनपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की अध्यक्षता में हसनपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता के साथ एक एक कर सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिया।

जिलाधिकारी (District Magistrate) ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो किसी भी फरियादी को बार-बार ना दौड़ाया जाए एक बार में ही उसकी समस्या का निस्तारण समय से हो जाए।
कहा कि जमीन संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराए जाए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी ग्राम समाज पैमाइश चकरोड अवैध कब्जे यदि है तो उन्हें प्राथमिकता के साथ दोनों पक्षों को बुलाकर सुना जाए एक पक्ष के साथ निर्णय न किया जाए रिपोर्ट दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर ही दिया जाना चाहिए। कहा कि कोई भी प्रार्थना पत्र है तो उसका समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम, कोतवाल सुशील कुमार वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें