Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा के लिए ऐतिहासिक दिन – जय हिन्द जनाब नोएडा के लिए ऐतिहासिक दिन – जय हिन्द जनाब

नोएडा के लिए ऐतिहासिक दिन

पीएम मोदी व दक्षिण कोरिया के राष्टïरपति आज सैंमसंग में की इकाई का करेंगे उद्घाटन
सीएम योगी व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा करेंगे अगवानी
नोएडा।  नोएडा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। फेज-2 के सेक्टर 81 स्थित सैमसंग की सबसे बड़े इकाई का पीएम नरेन्द्र मोदी व दक्षिण कोरिया के राष्टï्रपति मून जे इन शाम 5 बजे उद्घाटन करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, यूपी के मंत्री सतीश महाना, नोएडा पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उनकी अगवानी करेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को सैमसंग के सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
दोनों नेता इस कार्यक्रम में भाग लेने सड़कमार्ग से दिल्ली से सेक्टर-81 मेंकार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि डीएनडी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रत्येक स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा किए जाएं। उन्होंने कहा कि पूरे मार्ग में जहां जहां पर कट लगे हुए हैं वहां पर बैरिकेटिंग करते हुए पुलिस व्यवस्था की समुचित कार्यवाही की जाए और यह भी विशेष ध्यान रखा जाए कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के समय जन सामान्य को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कार्यक्रम की समीक्षा करते पाया कि सड़क मार्ग पर 7 स्थानों पर स्कूली बच्चों के द्वारा दोनों देशों की झंडी दिखाकर दोनों मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

यहां से शेयर करें