Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
IRE vs IND: IRE vs IND:

IRE vs IND: बारिश खराब करेगी भारत और आयरलैंड के तीसरे टी20 मैच, जाने कैसा रहेगा मौसम

IRE vs IND

IRE vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ तीसरे T-20 मुकाबले के लिए तैयार है। लेकिन बारिश खेल खराब कर सकती है। तीन मैचों की इस सीरीज (series) का आखिरी मुकाबला आज द विलेज (The Village) ग्राउंड पर ही खेला जाएगा। सीरीज के पहले दोनों मैच भी यहीं हुए थे। भारतीय टीम दोनों मैचों की जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। अब जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम सीरीज के क्लीन स्वीप करने के इरादे से तीसरे मुकाबले में मैदान पर आएगी।

Sport News :

सीरीज के पहले मैच में बारिश हुई थी लेकिन दूसरे में पूरा खेल हुआ। आज होने वाले तीसरे मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मैच की शुरुआत स्थानीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे होगी। उस समय डबलिन में बारिश (Rain) की संभावना 60 प्रतिशत से ज्यादा है। इसका मतलब है कि बारिश (Rain) की वजह से मैच का नतीजा प्रभावित हो सकता है। हालांकि भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए टेंशन की कोई बात नहीं है।

Sport News :

दूसरे मैच में रिंकू और शिवम दुबे ने टीम को पहुंचा दिया 180 के पार
आयरलैंड और भारत के तीसरे टी20 मुकाबले में पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। पहले दोनों मैचों में शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं रहा। दूसरे मैच में अंत में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने टीम को 180 के पार पहुंचा दिया। एक समय टीम 160-165 तक ही पहुंचती दिख रही थी। आयरलैंड का टॉप ऑर्डर भी फेल रहा। भारत के लिए रुतुराज ने फिफ्टी लगाई लेकिन स्ट्राइक रेट काफी कम रहा। इस मैच में भी शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी।

भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

एशिया कपः टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा ही सभांलेगे कप्तानी

चेन्नई सुपरकिंग्स 5वीं बार विजयी, जानें क्या क्या रिकार्ड बनाए

यहां से शेयर करें