Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शोहरतगढ के विधायक ने लोगों को बाढ से बचाने की तैयारी – जय हिन्द जनाब शोहरतगढ के विधायक ने लोगों को बाढ से बचाने की तैयारी – जय हिन्द जनाब

शोहरतगढ के विधायक ने लोगों को बाढ से बचाने की तैयारी

यूपी के अलग अलग हिस्सों से बारिश हो रही है। कई स्थान ऐसे है जहां बाढ आ सकती है। ऐसे हालातों को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायक विनय वर्मा में तैयार कर ली है। तााकि जनता को समय रहते बचाया जा सके। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि जानमाल की सुरक्षा के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से 8 लकड़ी के नाव (लागत 8 लाख 45 हजार) प्रदान करने को मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर को पत्र द्वारा सूचित कर भुगतान एवं नाव की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़े : गडकरी ने लॉन्च किया देश का पहला दुर्घटना परीक्षण कार्यक्रम ‘भारत एनसीएपी’

सभी 8 नाव पूर्ण रूप से बनकर तैयार है और आने वाले कुछ ही दिनों में सभी 8 नावों को क्षेत्र की जनता को बाढ़ संभावित ग्राम पंचायतों में समर्पित करूँगा। जहाँ बाढ़ की विभीषिका सबसे ज्यादा होती है। अपने क्षेत्र के विकास हेतु सदा समर्पित रहकर जनता जनार्दन की सेवा में डटे रहना मेरा सबसे पहला कर्तव्य है। और मैं इसके लिए हमेशा प्रगतिशील रहा हूं और रहूँगा।

यहां से शेयर करें