Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, गाड़ी काट कर निकाले शव – जय हिन्द जनाब बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, गाड़ी काट कर निकाले शव – जय हिन्द जनाब

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, गाड़ी काट कर निकाले शव

बुलंदशहर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है। ये हादसा दानपुर के पास देर रात 2 बजे हुआ। एक ट्रक ने ईको गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान ईको गाड़ी पलटकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में ईको में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Greater Noida: श्याम सिंह भाटी बने अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

 

अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है। डिबाई कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से कटर से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे कार सवार प्रमोद, पुष्पेंद्र, नीरज, जितेंद्र, मुकेश संभल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं वो गंभीर रुप से घायल हो गया। ये सभी नोएडा से वापस संभल जा रहे थे। नीरज अपनी पत्नी को छोड़कर ससुराल से घर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कि हादसा हो गया।

यह भी पढ़े: Noida: बिजली की समस्यां को लेकर कांग्रेसियों ने विद्युत विभाग के चीफ के सामने रखी ये मांगे

बुलंदशहर एसपी देहात बजरंगबली चैरसिया कु मुताबिक हादसा रात में करीब 2 बजे हुआ है। जबकि एडीएम प्रशासन प्रशान्त कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवार को हादसे की सूचना दी जा चुकी है, जबकि घायल को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां से शेयर करें