Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार पीएम देंगे नोएडा को सौगात – जय हिन्द जनाब क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार पीएम देंगे नोएडा को सौगात – जय हिन्द जनाब

क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार पीएम देंगे नोएडा को सौगात

नोएडा। रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष ध्यान है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री स्वयं दक्षिण कोरिया की जानी मनी कंपनी सैंमसंग के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। इस कंपनी से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री की कोशिश है कि यह कंपनी रोजगार देने में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर युवाओं में जोश है और भाजपा नेताओं ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सैमसंग की इस यूनिट से करीब 5 से 8 हजार रोजगार सृजित होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री करीब ढाई हजार लोगों को उनके मकान की चाबी भी सौंपेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार ऐलान किया था कि बिल्डरों पर शिकंजा कसे जाएंगे। बायर्स को फ्लैट दिलाए जाएंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के हाथों से बायर्स को उनके सपनों के घर की चाबी दिलाई जाएगी।

यहां से शेयर करें