Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कमिश्नर-आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा – जय हिन्द जनाब कमिश्नर-आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा – जय हिन्द जनाब

कमिश्नर-आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा

पीएम आगमन
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शहर की कई समस्याएं सुलझाने की कोशिशें की जा रही है।  पीएम रहते हुए नरेंद्र मोदी नोएडा में चौथी बार आ रहे हैं। इस बार मौका है सैमसंग कंपनी के उद्घाटन का। उनकी सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल के आसपास सौंदर्यकरण पर जोर दिया जा रहा है। आज मेरठ मंडल की कमिश्नर अनिता मेश्राम, आईजी राम कुमार, जिलाधिकारी बीएन सिंह, एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने जिले के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्राधिकरण की ओर से व्यवस्था देख रहे शमाकांत श्रीवास्तव ने अधिकारियों को सेक्टर-81 में किए जा रहे सौंदर्यकरण के काम एवं अन्य कामों के बारे में जानकारी दी।
सैमसंग कंपनी से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, शहर विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोग इस उद्घाटन अवसर पर मौजूद रहेंगे।  सुरक्षा व्यवस्था को पता करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। अलग-अलग जिलों से फोर्स मंगवाया गया है। इतना ही नहीं जिले के बाहर से कई आईपीएस अधिकारी एवं दर्जनों डीएसपी यहां सुरक्षा में तैनात रहेंगे। आज सुबह 10:00 बजे से जिलाधिकारी के  कैंप कार्यालय पर बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में जिले के साथ-साथ गाजियाबाद के भी कई अधिकारियों को बुलाया गया।

यहां से शेयर करें