Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 नूंह के एसपी वरुण सिंगला का तबादला, भेजे गए भिवानी – जय हिन्द जनाब  नूंह के एसपी वरुण सिंगला का तबादला, भेजे गए भिवानी – जय हिन्द जनाब

 नूंह के एसपी वरुण सिंगला का तबादला, भेजे गए भिवानी

हरियाणा में नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है। हिंसा होने के तीन दिन बाद ये कार्रवाई हुई है। सिंगला कथित तौर पर उस दिन छुट्टी पर थे। जिस दिन विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की रैली में झड़पें हुईं, जिसमें छह लोगों की जान चली गई। गुरुवार देर रात उनका तबादला कर दिया गया। सिंगला को अब भिवानी में तैनात किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद द्वारा 3 अगस्त को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, नरेंद्र बिजारणिया, जो सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे उन्ही को नूंह के नए एसपी के रूप में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े : कांग्रेसियों ने सीईओ शहर की समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन

 

आदेश में कहा गया, सिंगला, जो वर्तमान में एसपी नूंह हैं, को स्थानांतरित कर एसपी, भिवानी नियुक्त किया गया है। बिजारणिया, एसपी भिवानी थे। जो नूंह और आसपास के क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में सहायता करने के लिए अपने वर्तमान कर्तव्यों के अलावा, अतिरिक्त डीजीपी (कानून और व्यवस्था) के ओएसडी के रूप में भी कार्य कर रहे थे। अब वे पूरी तरह नूंह की कानून व्यवस्था को देखेगे। सिंगला, जो झड़प शुरू होने के समय छुट्टी पर थे और गुरुवार को लौटे, ने कहा कि जिले में सोमवार की हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नूंह में 46 और गुरुग्राम में 23 आरोपी शामिल हैं।

यह भी पढ़े : Greater Noida:अवतार बनकर पहुचे एसएचओ ने महिला को नदी में कूदने से पहले रोका

सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बनी कमेटी
हरियाणा सरकार ने एक समिति का गठन किया है जो राज्य में कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उत्तेजक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी करेगी।

नूंह में कर्फ्यू में ढील
इस बीच, गुरुवार देर रात से नूंह में कर्फ्यू में ढील दी गई। नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पनवार ने कहा, लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीद सकते हैं।श्श् उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से तीन घंटे के लिए कर्फ्यू में फिर से ढील दी जाएगी।

यहां से शेयर करें