Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, PM Modi का तोड़ना चाहते है घमंड – अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, PM Modi का तोड़ना चाहते है घमंड –

अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, PM Modi का तोड़ना चाहते है घमंड

संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। हर दिन हंगामा हो रह है। विपक्ष पूरी तरह आक्रमक रैवेया अपना रहा है। कांग्रेस ने मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चैधरी ने कहा कि हम नो-कॉन्फिडेशन मोशन ला रहे है।

यह भी पढ़े : दुनिया के सबसे बहेतरीन कन्वेंशन सेंटर में से एक है ITPO, पीएम मोदी ने किया हवन-पूजा

लोकसभा में कांग्रेस के व्हिप मनिकम टैगोर ने बताया कि हम पीएम मोदी का घमंड तोड़ना चाहते थे। वे संसद में आकर मणिपुर पर बयान नहीं दे रहे हैं। हमें लगता है कि इस आखिरी हथियार का इस्तेमाल करना हमारा कर्तव्य है। वहीं कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा स्पीकर कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है। उधर, बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया है। दरअसल, विपक्ष जानता है कि सरकार सदन में आसानी से बहुमत साबित कर देगी, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार होता है, तो प्रधानमंत्री का भाषण भी होगा। अगर आंकड़ों की बात करें, तो अभी लोकसभा में छक्। के 335 सांसद हैं। मालूम हो कि मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव 20 जुलाई 2018 में आया। तब सरकार को 325, विपक्ष को 126 वोट मिले थे। अब देखना है कि इस बार मोदी सरकार के पक्ष और विपक्ष में कितने वोट आते है।

यहां से शेयर करें