Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा 130 मीटर रोड अंडरपासः ऐसा लगता है सड़क पर पानी नही, पानी में सड़क है ग्रेटर नोएडा 130 मीटर रोड अंडरपासः ऐसा लगता है सड़क पर पानी नही, पानी में सड़क है

ग्रेटर नोएडा 130 मीटर रोड अंडरपासः ऐसा लगता है सड़क पर पानी नही, पानी में सड़क है

सीएम योगी नोएडा और ग्रेटर नोएडा आते है तो अफसर बहतरीन तैयारी करते है। बात सही है लेकिन केवल उन्ही स्थानों की जहां सीएम दौरा कर सकते हैं। सड़के हो या डिवाइडर और नालियां सभी चकाचक चमकी हुई नजर आती है। उन स्थानों पर विकास की नजर तक नही पड़ती जहां सीएम नही जाने वाले है। जहा सीएम का जाने का अंदेशा होता है, वहां विकास तुरंत पहुच जाता है। ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड का क्षे़त्रों से एक दूसरे को जोड़ती है। इस पर यातायात भी काफी रहता है। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो को जोड़ने के लिए 130 मीटर पर अंडरपास बनाया गया है।

यह भी पढ़े : राघव-परिणीति ने की स्वर्ण मंदिर में सेवा, बर्तन धोने का वीडियो वायरल

 

बरसात में ऐसा लगता है कि सड़क पर पानी नही बल्कि पानी में सड़क हो। यहां से रोज गुजरने वाले केपी सिंह बताते है कि 130 मीटर रोड पर बने अन्डरपास की हालत पानी जमा होने पर गाड़ी की नम्बर प्लेटे तक गिर गयी और कई गाडी के इन्जन सीज हो गये। ऐसे में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट कई दिनो बाद मिलेगी। अब कार मल्लिक नम्बर प्लेट बनवाने तो सोरूम में ही जायेगा या मेकेनिक के पास जायेगा तो फिर रेड लाइट पर ट्रैफिक पुलिस रोक कर चालन करे। तो क्या कहा जाये नम्बर प्लेटे तो इंसान के घर में तैयार नही होती है। आखिर जाना पड़ेगा मिस्त्री के पास पुलिस को केसे समझाये। ऐसे कई अन्य सवाल है जो आमजन प्राधिकरण अफसरों से पूछना चहाती है।

 

यहां से शेयर करें