Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में 5 विदेशी दहशतगर्द मुठभेड़ में ढेर – Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में 5 विदेशी दहशतगर्द मुठभेड़ में ढेर –

Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में 5 विदेशी दहशतगर्द मुठभेड़ में ढेर

Jammu and Kashmir:  कुपवाड़ा में आज यानी शुक्रवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 विदेशी दहशतगर्द ढेर हो गए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी विजय कुमार कु मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कुपवाड़ा सेक्टर में इस साल घुसपैठ की यह पहली बड़ी कोशिश है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया- कुपवाड़ा जिले के एलओसी से लगे जुमागुंड क्षेत्र में पुलिस को आतंकियों के घुसपैठ होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस की कम्बाइंड टीम ने सर्च ऑपरेशन में इन पांचों आतंकियों को ढेर कर दिया। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

यह भी पढ़े : कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग: Students ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई

 

इससे पहले 13 जून को कुपवाड़ा जिले में ही एलओसी से लगे दोबनार मच्छल इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर में एक्टिव आतंकी संगठनों ने अपने ओवर ग्राउंड वर्कर्स के रूप में महिलाओं, लड़कियों और नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वे इनसे हथियार, मैसेज और ड्रग्स की सप्लाई करवा रहे हैं। चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने यह जानकारी दी है।जम्मू कश्मीर के करमारा सेक्टर में स्व्ब् के पास भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को पकड़ा। ये तीनों 30 मई की रात खराब मौसम और बारिश का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना के जवानों ने फेंसिंग क्रॉस कर रहे तीनों आतंकियों पर फायरिंग की। 20 अप्रैल को आतंकवादियों ने पुंछ में सेना के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। ग्रेनेड अटैक और फायरिंग से ट्रक में आग लग गई थी। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली थी। उसने इसके बाद फिर से हमला करने की धमकी भी दी थी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस अलर्ट हो गई है। साथ ही सेना की कई टीमें क्षेत्र में तैनात है।

यहां से शेयर करें