Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
संविधान से वास्ता नहीं, योगी का काम घंटा बजाना : शरद – जय हिन्द जनाब संविधान से वास्ता नहीं, योगी का काम घंटा बजाना : शरद – जय हिन्द जनाब

संविधान से वास्ता नहीं, योगी का काम घंटा बजाना : शरद

बाराबंकी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता और लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) नाम से नई पार्टी बनाने वाले शरद यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शरद यादव ने बीजेपी सरकार को पिछले चार सालों के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ झूठ की खेती करते हैं और लोगों को धोखा देते हैं।
शरद यादव ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी बीजेपी को जमकर घेरा। इस दौरान शरद यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी राम मंदिर के सहारे देश को गुमराह कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोलते हुए शरद यादव ने कहा कि योगी का काम मंदिर में घंटा बजाना है। इन लोगों का काम मंदिर में पूजा करना है, इनका देश के संविधान से कोई वास्ता नहीं है।
पूर्व राज्यसभा सांसद बाराबंकी पहुंचे और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की जीत का दावा किया। शरद यादव ने कहा कि 2019 में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि महागठबंधन का चेहरा कौन होगा लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन सबका पहला मकसद बीजेपी को हराकर देश के संविधान को बचाना है।
शरद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का चेहरा 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तय किया जाएगा। शरद यादव से जब राम मंदिर के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हम जिन्दा लोगों को पूजते हैं, हमारा और संविधान का इससे कोई वास्ता नहीं है।

यहां से शेयर करें