Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आम आदमी की पहुंच से दूरः ई-नीलामी में 110 करोड़ का बिका भूखंड – आम आदमी की पहुंच से दूरः ई-नीलामी में 110 करोड़ का बिका भूखंड –

आम आदमी की पहुंच से दूरः ई-नीलामी में 110 करोड़ का बिका भूखंड

ग्रेटर नोएडा। पिछले कुछ समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रोपर्टी के दाम लगातार बढते जा रहा है। ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर जीटा वन में 23,600 वर्गमीटर का बिल्डर भूखंड 110 करोड़ रुपये में बेचा है। ई-नीलामी में एकमुश्त भुगतान के जरिये प्रासु इंफ्रा लिमिटेड को प्लॉट आवंटित किया गया। भूखंड पर बिल्डर की ओर से 1100 आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। प्राधिकरण अन्य भूखंडों को भी इसी तरह बेचने की योजना बना रहा है। यह प्लॉट 130 मीटर एक्सप्रेसवे के पास है।

यह भी पढ़े : Noida:महावारी जागरूकता दिवस नोएडा लोकमंच ने की कार्यशाला

मालूम हो कि ग्रेनो प्राधिकरण की ओर से फरवरी में बिल्डर भूखंडों की योजना निकाली गई और अप्रैल में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। शुक्रवार को सेक्टर जीटा वन स्थित भूखंड (संख्या जीएच -128) की बिड खुली। प्राधिकरण के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि प्लाॅट की रिजर्व प्राइस 108.56 करोड़ रुपये थी। जिसके बाद बोली लगाई गई।

यहां से शेयर करें