Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: दलित प्रेरणा स्थल पर भद्दी रील बनाई, दलित समाज में रोष – Noida: दलित प्रेरणा स्थल पर भद्दी रील बनाई, दलित समाज में रोष –

Noida: दलित प्रेरणा स्थल पर भद्दी रील बनाई, दलित समाज में रोष

Noida: दलित प्रेरणा स्थल पर रील बनाने वालों की दीवानगी देखिए कि समाज की भावनाओं की भी उन्हें चला कदर नहीं है। एक लड़की और 4 लड़कों ने जिस तरह से यहां पर रील बनाने के लिए तमाशा किया, उससे दलित समाज आहत हुआ है। यह रील बेशक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन जिस तरह से शराब की बोतलों के साथ दलित प्रेरणा स्थल में रील बनाई गई है। उससे दलित समाज रील बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

 

यह भी पढ़े : जेल अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर सवाल किए, हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की

 

दलित समाज का कहना है कि एक पवित्र स्थल पर इस तरह के काम करना बेहद गलत है। रील बनाने वालों को दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखना चाहिए लेकिन आप देख सकते हैं फोटो किस तरह से एक लड़की और 4 लड़कों ने यहां पर शूटिंग की और रील को वायरल किया। ऐसे में दलित प्रेरणा स्थल का रखरखाव देखने वाले प्रबंधकों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जय हिंद जनाब ने कई दलित समाज के रसूखदार लोगों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में कार्रवाई कराएंगे।

यहां से शेयर करें