Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi:सिद्धारमैया के नाम पर सहमति, कर्नाटक होंगे नए सीएम – Delhi:सिद्धारमैया के नाम पर सहमति, कर्नाटक होंगे नए सीएम –

Delhi:सिद्धारमैया के नाम पर सहमति, कर्नाटक होंगे नए सीएम

Delhi: कांग्रेस में आपसी सहमति के आधार पर सीएम बनाने के लिए बैठक हुई और वोटिंग के बाद फैसला ले लिया गया। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही होंगे। उनके नाम पर सहमति बन गई है। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की आज यानी मंगलवार शाम तक राहुल और सोनिया से मुलाकात होगी। सोनिया अभी दिल्ली में नहीं हैं। वे जल्द ही शिमला से दिल्ली पहुंचने वाली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस मीटिंग में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक आज शाम तक ही इसका ऐलान हो सकता है। वहीं, सरकार बनाने का फॉर्मूला भी तय हो गया है। सिर्फ फॉर्मल अनाउंसमेंट होना बाकी है। डीके मंगलवार दोपहर एक बजे बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे। सिद्धारमैया को आलाकमान ने सोमवार देर शाम ही बुला लिया था।

यह भी पढ़े : सफाई व्यवस्था में खामियां देखकर भड़की सीईओ रितु माहेश्वरी गुस्से का शिकार हुए कई जेई, सुपरवाइजर बर्खास्त

डीके की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है या फिर च्ब्ब् चीफ बने रह सकते हैं। एक बड़ा पोर्टफोलियो भी उन्हें मिल सकता है। प्रस्ताव ये भी है कि तीन साल तक सिद्धारमैया ब्ड रहें और इसके बाद कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंप दें, लेकिन डीके चाहते हैं कि इसमें किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। पहले से ही ऐसा सब तय हो कि सिद्धारमैया तय वक्त पर खुद कुर्सी छोड़ दें।

चर्चा के लिए राहुल पहुंचे खड़गे के आवास
इस बीच राहुल गांधी दोपहर करीब 12.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। आज सुबह पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक भी कांग्रेस अध्यक्ष से मिले। इनके बीच क्या बात हुई, यह सामने नहीं आई है।डीके शिवकुमार ने मंगलवार सुबह बेंगलुरु में कहा, श्हम सब एक हैं। हम 135 हैं। मैं किसी को डिवाइड नहीं करना चाहता। वे भले ही मुझे पसंद करें या नहीं। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं धोखा नहीं दूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा। हमने कांग्रेस पार्टी को बनाया, हमने इस घर को बनाया। मैं इसका हिस्सा हूं।

उन्होंने कहा, एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देती है। सोनिया गांधी हमारी आदर्श हैं। कांग्रेस हर किसी के लिए परिवार की तरह है। हमारा संविधान बेहद महत्वपूर्ण है और हमें सभी के हितों की रक्षा करनी है। लोकसभा में 20 सीट जीतना हमारा अगला लक्ष्य है।श्

यहां से शेयर करें