Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Pollution:दिल्ली सरकार आठ मई से शुरू करेगी एंटी डस्ट अभियान – Pollution:दिल्ली सरकार आठ मई से शुरू करेगी एंटी डस्ट अभियान –

Pollution:दिल्ली सरकार आठ मई से शुरू करेगी एंटी डस्ट अभियान

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समर एक्शन प्लान को लेकर गुरुवार को पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के तहत केजरीवाल सरकार आठ मई से दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत सभी विभागों को डस्ट प्रदूषण (Pollution) से सम्बन्धी सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए है। साथ ही विभाग को दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए है।

यह भी पढ़े : South Korea:विकास गाथा का हिस्सा बनें निवेशक: सीतारमण

राय ने कहा कि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने एक मई को समर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। गर्मियों के मौसम में यह देखा गया है की दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ाने में डस्ट प्रदूषण प्रमुख कारको में से एक है। इसी कारण आज पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान को आठ मई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए है की वह डस्ट प्रदूषण संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराए। साथ ही एंटी डस्ट कैंपेन के तहत विभागों को लगातार निर्माण स्थल का निरीक्षण करते रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि डस्ट प्रदूषण बढ़ाने में निर्माण साइट्स से पैदा होने वाला डस्ट भी प्रमुख योगदान देता है। इसलिए सभी संबंधित विभागों को लगातार निर्माण साइट्स का दौरा करने के निर्देश दिए गए है। यह विभाग सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी निर्माण साइट्स पर सभी नियमों का पालन हो रहा हो और यदि कोई निर्माण साइट डस्ट कंट्रोल के नियम का पालन नहीं करेगा, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए है।

यहां से शेयर करें