Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीजीपी ने ली अधिकारियों की क्लास – जय हिन्द जनाब डीजीपी ने ली अधिकारियों की क्लास – जय हिन्द जनाब

डीजीपी ने ली अधिकारियों की क्लास

पुलिस लाइन में समर कैंप और फिर एसटीएफ पहुंचे ओपी सिंह
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह आज गौतम बुद्ध नगर पहुंचे हैं। इससे पहले वे गाजियाबाद गए जहां पुलिस लाइन में चल रहे समर कैंप का उन्होंने जायजा लिया। गाजियाबाद से निकलने के बाद डीजीपी गौतम बुद्ध नगर पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 1 घंटे तक पुलिस अधिकारियों की क्लास ली।
डीजीपी ओपी सिंह ने सबसे पहले गौतमबुद्घ नगर के एसएसपी एवं एसटीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बड़े अपराधों पर चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने नोएडा के एसपी सिटी, एसपीआरए व अन्य सीओ को बुलाकर उनसे बातचीत की।
इसके बाद डीजीपी सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उन्होंने समर कैंप में आए बच्चों से मुलाकात की। खबर लिखे जाने तक डीजीपी पुलिस लाईन में थे।

यहां से शेयर करें