Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Yamuna Authority:जेवर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना से बढेगे रोजगार के अवसर Yamuna Authority:जेवर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना से बढेगे रोजगार के अवसर

Yamuna Authority:जेवर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना से बढेगे रोजगार के अवसर

Yamuna Authority: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गौतम बुद्ध नगर संयुक्त ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा.अरुणवीर सिंह से मुलाकात की। प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना जल्द कराए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट नगर में औद्योगिक दर पर ड्रा के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाए।

यह भी पढ़े : Asad Ahmed Encounter: STF की इस टीम ने की मुठभेड़,जानें

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ’नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जेवर के साथ साथ ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना होने से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जेवर बहुत तेजी से एक बेहतरीन शहर बनकर उभरेगा तथा उद्योगों को भी सहूलियत मिलेगी।
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. अरुण वीर सिंह ने भी प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना को लेकर शासन में वार्ता की जाएगी।
गौतम बुद्ध नगर संयुक्त ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में महावीर नागर, विजयपाल भाटी, आलोक सिंह, शिवकुमार गुर्जर, वेदपाल सिंह व योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

यहां से शेयर करें