Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जहरीली शराब पीने से जेडीयू नेता समेत पांच की मौत – जय हिन्द जनाब जहरीली शराब पीने से जेडीयू नेता समेत पांच की मौत – जय हिन्द जनाब

जहरीली शराब पीने से जेडीयू नेता समेत पांच की मौत

पटना। बिहार में नीतीश सरकार शराबबंदी के फैसले को जोरशोर से उठाती है। लेकिन इसके बावजूद भी लगातार जहरीली शराब के कई मामले राज्य में सामने आते रहते हैं। बिहार के बेगूसराय में सोमवार को एक ही मोहल्ले के पांच युवकों की मौत हो गई। शहर के थाना पोखरिया मोहल्ले में ये घटना हुई है, जिसके बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक स्थानीय जेडीयू नेता भी शामिल है। मृतकों में जदयू नेता मनोज पासवान, सोनू कुमार, सुनील रावत व प्रदीप शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, रविवार देर सभी ने साथ में बैठकर मिलावटी शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ी. जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां से शेयर करें