Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अतीक को गुजरात से फिर यूपी ला रही पुलिस,ये बोला माफिया – अतीक को गुजरात से फिर यूपी ला रही पुलिस,ये बोला माफिया –

अतीक को गुजरात से फिर यूपी ला रही पुलिस,ये बोला माफिया

UP: गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस आज मंगलवार दोपहर ढाई बजे फिर प्रयागराज के लिए साबरमती से निकल चुकी है। उसे 16 दिन में दूसरी बार सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। अतीक को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाया जा रहा है। इसमें अतीक साजिश रचने का आरोपी है। जेल के बाहर अतीक ने मीडिया से कहा- मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे मारने के लिए ले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अतीक का जेल में मेडिकल हुआ। उसको मेडिकल में फिट पाया गया है। प्रयागराज लाने के दौरान अतीक वैन में करीब 1300 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। सफर 22 से 24 घंटे का है। इससे पहले, 26 मार्च को पुलिस अतीक को लाई थी। तब उमेश पाल अपहरण केस में अतीक की कोर्ट में पेशी हुई थी। इसमें अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद अतीक को वापस साबरमती जेल लाया गया था।प्रयागराज की डच्ध्डस्। कोर्ट ने उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए एक सप्ताह पहले बी-वारंट जारी किया था। प्रयागराज पुलिस ने बी-वारंट साबरमती जेल में तामील कराया था। अब अतीक को कोर्ट में पेश करके पुलिस पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी। यह कोर्ट पर निर्भर करता है कि कितने दिन की रिमांड की अनुमति देती है।

यह भी पढ़े : UP Politics: मायावती को इसलिए आना पड़ा बैकफूट पर

30 से ज्यादा कॉन्स्टेबल और कई अफसर मौजूद
अतीक को सड़क मार्ग से लेकर आ रही पुलिस टीम के साथ दो प्रिजन वैन हैं। टीम में एक इंस्पेक्टर, 30 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा, सादा कपड़ों में पुलिस के कुछ अफसर हैं। ये सुरक्षा के चलते अतीक के काफिले के साथ चलेंगे।

यहां से शेयर करें