Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Prayagraj News:सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया गैंगस्टर अतीक – Prayagraj News:सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया गैंगस्टर अतीक –

Prayagraj News:सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया गैंगस्टर अतीक

Prayagraj News:उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी यानी साजिशकर्ता गैंगस्टर अतीक अहमद (Gangster Atiq Ahamad) सोमवार शाम साढ़े 5 बजे प्रयागराज की नैनी जेल पहुंचा। अतीक का बेटा अली अहमद भी इसी जेल में बंद है। अतीक को उमेश पाल किडनैपिंग केस में आज स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेश किया जाएगा। उसके भाई अशरफ को भी इसी मामले में पुलिस बरेली से प्रयागराज लाई है। अतीक को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। आमजन के बीच चल रही अतीक के एनकाउंटर की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।

Prayagraj News:इससे पहले 26 मार्च को सुबह यूपी एसटीएफ के अफसर और 30 हथियारबंद जवान अहमदाबाद पहुंचे और शाम 4 बजे तक गुजरात पुलिस से अतीक को हिरास्त में लिया। 5 बजकर 44 मिनट पर अतीक को साबरमती जेल से बाहर लाया गया और वैन में बैठा दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उसने कहा, यूपी एसटीएफ मेरी हत्या कर देगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अतीक ने 2006 में उमेश पाल को गन पॉइंट पर अगवा कर लिया था।

यह भी पढ़े:Noida News:थाने में जब पुलिसवालों के दांत देखकर बोले डाक्टर,जानें

उमेश ने 2007 में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस केस में प्रयागराज की स्पेशल एमपी-मएलए कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुनाएगी। इसी केस में आरोपी अतीक को कोर्ट में पेश करने के लिए UP STF उसे प्रयागराज लाई है। हालांकि पुलिस कस्टडी को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। हो सकता है कि जेल में अतीक से उसके बेटे की मुलाकात हो। फिलहाल जेल प्रशासन ने तीनों यानी भाई भाई और बेटे को एक दूसरे से अलग रखा है।

यहां से शेयर करें