Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida:होली पर पानी की कमी नही होने देगा प्राधिकरण, टैंकर के लिए मिलाएं ये नंबर – Greater Noida:होली पर पानी की कमी नही होने देगा प्राधिकरण, टैंकर के लिए मिलाएं ये नंबर –

Greater Noida:होली पर पानी की कमी नही होने देगा प्राधिकरण, टैंकर के लिए मिलाएं ये नंबर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार जलापूर्ति करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रेटर नोएडावासी इस पावन पर्व को अच्छे से मना सकें। उनको पानी की दिक्कत नहीं हो। अगर कहीं पानी की दिक्कत होती है तो वहां टैंकर से पानी पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु  माहेश्वरी (Ritu Maheshwari, CEO of Greater Noida Authority) ने जल विभाग को होली के दिन सुबह- शाम के अलावा दोपहर में भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े:BJP NEWS:आखिरकार सांसद ने कार्यताओं को एहसास कराई उनकी अहमियत

 

Greater Noida: जल विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इसके बावजूद अगर किसी को पानी की दिक्कत हो तो वह मोबाइल नंबर 9811839456, 8285944973, 9873763995, 9654302913, 9899331572, 9871090100 और 8377911380 पर संपर्क कर सकते हैं। ग्रेटर नोएडा  प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी ग्रेटर नोएडा वासियों से अपील की है कि पानी की बचत करें, व्यर्थ न करें । होली पर्व को हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाएं।

यहां से शेयर करें