Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: होली पर स्वास्थ्य विभाग ने इसलिए किया अलर्ट – Noida News: होली पर स्वास्थ्य विभाग ने इसलिए किया अलर्ट –

Noida News: होली पर स्वास्थ्य विभाग ने इसलिए किया अलर्ट

 

Noida News: होली पर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक सहित स्टाफ मौजूद रहेगा। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने होली पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दे दिये हैं। डाक्टरों से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक की छुट्टियों को रद्द कर दिया है

होली के मद्देनजर विशेष रोस्टर बनाया गया है, जिसमें आंख, त्वचा रोग विशेषज्ञ भी तैनात रहेंगे। वहीं जनपद में संचालित एंबुलेंस भी मरीजों के लिए हर वक्त तैयार रहेंगी। होली पर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाये रखने के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जैस लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से संयम के साथ होली खेलने की अपील की है।

यह भी पढ़े:Noida News:आप के अकेलेपन का फायदा उठा सकता है ये गिरोह

Noida News: डा. शर्मा ने कहा कि होली पर ख्याल रखें कि त्वचा को नुकसान न हो, इसके लिए होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर तेल अथवा मॉइश्चराइजर लगा लें। सीएमओ ने कहा है कि आंखों में रंग या धूल का कोई कण चला जाए तो रगड़ना नहीं चाहिए। तुरंत आंखों के चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। स्वयं कोई इलाज न करें और न ही कोई आई ड्रॉप बिना चिकित्सक की सलाह के इस्तेमाल करें। आंखों के मामले में कतई लापरवाही न बरतें।

यहां से शेयर करें