Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रेप मामले में भाजपा विधायक की पेशी ! – जय हिन्द जनाब रेप मामले में भाजपा विधायक की पेशी ! – जय हिन्द जनाब

रेप मामले में भाजपा विधायक की पेशी !

उन्नाव। गैंगरेप मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम आज बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसकी सहयोगी शशि सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्नाव पॉक्सो कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले 2 जून को स्वास्थ्य खराब होने और सुरक्षा को लेकर पुलिस आरोपी विधायक और उसकी सहयोगी को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई थी। बता दें कि दोनों आरोपी सीतापुर जेल में बंद है।सीबीआई के मुताबिक, शशि सिंह पीडि़ता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुलदीप के घर लाई थी। सेंगर, शशि सिंह और अन्य आरोपियों को सीबीआई ने इस साल 13-14 अप्रैल को ही गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उनसे पूछताछ की है और साथ ही यह विधायक के साथ पुलिस की सांठगांठ का भी पता लगा रही है।  गौरतलब है कि किशोरी से रेप के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने अपनी जांच में विधायक सेंगर, भाई अतुल सिंह, सहयोगी शशि सिंह समेत अन्य आरोपियों से लम्बी पूछताछ की थी।

यहां से शेयर करें