Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: पिता एक, मां दो, अब जमीन के लिए खूनी संघर्ष – Noida News: पिता एक, मां दो, अब जमीन के लिए खूनी संघर्ष –

Noida News: पिता एक, मां दो, अब जमीन के लिए खूनी संघर्ष

Noida News: कभी कभी लोग जमीन जायजाद के लिए अपनो का ही खून बहाने से पीछे नही हटते। ऐसा ही मामला आज उस वक्त सामने आया जब जमीन के लिए एक पिता और दो मां के लड़के आपस में भीड़ गए। मामला थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ी शहदरा का है। एडीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि सूरजमल, गढ़ी शहदरा सेक्टर-142 के निवासी हैं, जिसने दो शादियां की थी।

यह भी पढ़े:Prayagraj News:बाहुबली अतीक का बेटा पहुंच से दूर, 20 सदिग्धों से पूछताछ

 

Noida News:पहली पत्नी चंद्रमती थी जिससे बलराज नाम का बेटा है, चंद्रमती की मृत्यु होने के बाद सूरजमल ने वीरमती से दूसरी शादी की जिससे केसराज नाम का बेटा है,

जब सूरजमल की मृत्यु हो गई तो सूरजमल की दूसरी पत्नी वीरमती ने जमीन के तीन हिस्से किए जिसमें एक हिस्सा अपने पास रखा और एक-एक हिस्सा केसराज और बलराज को दिया, चूंकि वीरमती केसराज की मां थी। वीरमती की मृत्यु होने के बाद केसराज ने पूरा हिस्सा ले लिया जबकि बलराज का कहना है कि मुझे वीरमती के हिस्से से आधा हिस्से मिलना चाहिए, इसी बात को लेकर केसराज और बलराज में मुकदमे बाजी शुरू हो गई।’

यह भी पढ़े:Noida News:पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की खुदकुशी

 

Noida News: केसराज, वीरमती के हिस्से वाली जमीन का काफी हिस्सा बेच चुका है, जो थोड़ी जमीन बची है वो हिस्सा बलराज को कोर्ट से मिल चुका है। अभी तक इसमें केसराज ने कोर्ट से स्टे ले रखा था, 17 फरवरी 2023 को स्टे खारिज हो गया तो बलराज के लड़के नवीन और हाकिम ने इस पर कब्जा करने का प्रयास किया जिससे केसराज और बलराज के लड़को के बीच आज झगड़ा हुआ एवं हवाई फायरिंग और पथराव हुआ जिसमे एक पक्ष को मामूली चोट आई है। एक पक्ष से हाकिम और उसकी पत्नी रिंकी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष से सुमित, राजेन्द्र व कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया है।’

यहां से शेयर करें