Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सुआरेज का गोल, उरुग्वे की दूसरी जीत – जय हिन्द जनाब सुआरेज का गोल, उरुग्वे की दूसरी जीत – जय हिन्द जनाब

सुआरेज का गोल, उरुग्वे की दूसरी जीत

रोस्टन ऑन डॉन। अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के 23वें मिनट में किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में बुधवार को रोस्टन एरिना में खेले गए ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में सऊदी अरब को 1-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उरुग्वे के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं। मेजबान रूस के भी ग्रुप-ए में छह अंक है, लेकिन गोल अंतर बेहतर होने के कारण वह अंकतालिका में पहले स्थान पर हैं। यह 1954 के बाद पहली बार है जब उरुग्वे ने विश्व कप के ग्रुप दौर में लगातार दो मैच जीते हों। इस जीत ने उरुग्वे की अंतिम-16 में जगह पक्की कर दी है।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखा गया, लेकिन दूसरे हाफ में उरुग्वे की टीम पूरी तरह से सऊदी अरब को बैकफुट पर रखने में कामयाब रही। पहले हाफ के शुरुआती पलों में सऊदी अरब ने उरुग्वे के डिफेंस की परीक्षा ली। उरुग्वे ने हालांकि तुरंत वापसी की और सुआरेज ने गोल कर उसे अहम बढ़त दिला दी। 23वें मिनट में उरुग्वे को कॉर्नर मिला जिसे कार्लोस सांचेज ने लिया। सांचेज की किक सीधी खाली खड़े सुआरेज के पैर पर आई और इस स्टार खिलाड़ी ने अपने पैर के इशारे भर से गेंद को नेट में डाल उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया। इसी के साथ सुआरेज विश्व कप में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले मे तीसरे स्थान पर आ गए हैं। यह सुआरेज का विश्व कप में छठा गोल था। पहले स्थान पर आठ गोल करने वाले ओस्कर मिग्युसे हैं। पहले हाफ में मैच कभी भी एक तरफा नहीं लगा क्योंकि सऊदी अरब लगातार मौके बना रही थी। 26वें मिनट में हतन बाहेब्री ने सऊदी अरब के लिए बेहतरीन मौका बनाया।

यहां से शेयर करें