Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गरीबी में दिन बिताने को मजबूर हुए प्रसिद्ध कलाकार सुनील ग्रोवर गरीबी में दिन बिताने को मजबूर हुए प्रसिद्ध कलाकार सुनील ग्रोवर

गरीबी में दिन बिताने को मजबूर हुए प्रसिद्ध कलाकार सुनील ग्रोवर

New Delhi. अपने कई हास्य गतिविधियों और कलाकारियों का प्रदर्शन कर नाम कमा चुके सुनील ग्रोवर गरीबी में दिन गुजारने को मजबूर हो गए हैं. खान सर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में कहा था कि गरीबी आदमी की सबसे बड़ी शिक्षक होती है, जो इंसान को वह करने और सीखने पर मजबूर कर देती है जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होता. लगता है कि फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का ‘द कपिल शर्मा शो’ से निकलने के बाद कुछ ऐसा ही हाल हो गया है, वरना वे आलू-ब्याज बेचते हुए क्यों नजर आएंगे?

यह भी पढ़ें – NTPC Dadri: केंद्रीय विद्यालय को बचाने के लिए किया जनसंपर्क

सुनील ग्रोवर ने आलू-प्याज बेचते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी अटरिया.’ सुनील की फोटो को देखकर लगता है कि वे किसी खास मिशन में निकले हुए हैं, क्योंकि वे राह चलते लोगों के साथ बातचीत करते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं और मन करता है तो वह काम भी करते हैं, जिसे आमतौर पर लोग करना पसंद नहीं करते.

सुनील ने इससे पहले दूध बेचते हुए अपनी फोटो शेयर की थी. जाहिर है कि एक्टर आम लोगों के साथ संवाद कायम कर रहे हैं और उनकी मुश्किल जिंदगी को महसूस करने की कोशिश में लगे हैं. फोटो पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों ने भी कमेंट किया है. अर्जुन बिजलानी लिखते हैं, ‘पैंट तो बैलेनसियागा की लग रही है. वह कितने की देते हो भाई.’

यह भी पढ़ें – Supreme Court: बिहार में जाति जनगणना की याचिका पर सुनवाई से इंकार

सुनील ग्रोवर के कई फैंस आलू-प्याज के दाम पूछते हुए उनके साथ मजाक कर रहे हैं. ऐसा ही एक यूजर लिखता है, ‘भैया, 1 किलो आलू, 1 किलो प्याज और धनिया-मिर्च अलग से, वह भी फ्री में दीजिए.’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘इस लुक के साथ बेचोगे तो करोड़पति बन जाओगे.’ तीसरा यूजर लिखता है, ‘सरजी क्या इंसान हो आप. आप अपने लाजवाब पोस्ट से मजे लगा देते हो.’

यहां से शेयर करें