Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida MLA: सीएम योगी से यूपी में लिफ्ट व एलिवेटर एक्ट लागू करने की मांग – Noida MLA: सीएम योगी से यूपी में लिफ्ट व एलिवेटर एक्ट लागू करने की मांग –

Noida MLA: सीएम योगी से यूपी में लिफ्ट व एलिवेटर एक्ट लागू करने की मांग

Noida MLA: सीएम योगी ने आज लखनऊ में मेरठ मंडल के विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सीएम के सामने नोएडा के विकास की बातें रखी। जिसमे नोएडा विधानसभा क्षेत्र के कई विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिसमे किसानों की आबादी विनियमितीकरण नियमावली 2011 में किसानों के 450 मि. भूमि प्रति वयस्क को बढ़ाकर 1000 मीटर प्रति वयस्क करने से संबंधित प्राधिकरण द्वारा 2022 शासन को भेज गए प्रस्ताव को अनुमति देने। जिन गांवों के किसानों को 5 प्रतिशत भूखण्ड नही मिले है उन्हें जल्द से जल्द भूखंड देने।किसानों की 15 सूत्रीय मांगों में जो अभी शेष है। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने हेतु नोएडा प्राधिकरण को निर्देशित करने हेतु आग्रह किया। इसके अलावा डूब क्षेत्र में शर्तो के आधार पर विधुत कनेक्शन देने, होम बायर्स की रजिस्ट्री जल्द करवाने, यूपी अपार्टमेंट्स एक्ट के तहत नोएडा की सभी सोसायटीज में एक निश्चित समयावधि में नियमानुसार चुनाव कराने व हैंडओवर ओर सोसायटी संचालन जुड़े विवादों के निपटान हेतु एक समिति (प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन व रजिस्टार कार्यालय की सयुंक्त रूप से ) का गठन हो। ताकि लोगो को जगह जगह कार्यालयो का चक्कर न काटना पड़े।

यह भी पढ़े: Greater Noida West हाईराइज सोसाइटी की दिक्कतें सीएम को बताई

Noida MLA: बहुमंजिला इमारतों वाली सोसायटी में लोगों की सुरक्षा से सम्बंधित यूपी लिफ्ट व एलिवेटर एक्ट लागू किया जाए। गांवो की विस्तारित आबादी में प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य कराने, मेट्रो स्टेशनस के नाम गांवो के नाम पर रखने। भूमाफियायो पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया। निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए नई आवासीय स्किम लांच करने की जाए ताकि वे शहर में अपना आसियाना बना सकें। नोएडा में एक राजकीय कन्या डिग्री कालेज खोलने, 4 नए राजकीय इंटर कालेज व एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने, कई प्राथमिक व उच्च उच्च प्राथमिक स्कूलों को क्रमोन्नत करने एवं राजकीय पीजी कालेज नोएडा में पीजी कक्षाओं में विषयों को बढ़ाने आदि की मांग रखी।

 

यहां से शेयर करें