Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
OLX fraud: बाइक खरीदने का झांसा देकर 32 हजार रुपये ऐंठे – OLX fraud: बाइक खरीदने का झांसा देकर 32 हजार रुपये ऐंठे –

OLX fraud: बाइक खरीदने का झांसा देकर 32 हजार रुपये ऐंठे

OLX fraud: :ओएलएक्स पर बाइक खरीदने का झांसा देकर जालसाज ने एक व्यक्ति से 32,500 रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित के फोन में एक ऐप डाउनलोड कराकर ठगी है। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलारपुर निवासी गोपाल झा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था, जिसे देखकर उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल की। आरोपी ने उनसे उनकी बाइक खरीदने की बात की। दोनों लोगों में काफी देर तक बातचीत होने के बाद सौदा तय हो गया। इसके बाद आरोपी ने उनसे कहा कि वह किसी काम से बाहर गए हैं, इसलिए बाइक के रुपये वह आॅनलाइन ही देंगे।

यह भी पढ़े: Noida News: लिपिक और चपरासी ने प्रधानाचार्य का सिर फोड़ा

 

OLX fraud: हामी भरने पर आरोपी ने पीड़ित के पास एक लिंक भेजा और मोबाइल में एक ऐप डानलोड करा दिया। इसी दौरान उनका फोन हैक हो गया, जिसके कुछ देर में उनके खाते से यूपीआई के जरिए कई बार में कुल 32,500 रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच की जा रही है।

यहां से शेयर करें