Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Auto Expo 2023 का जोरदार तरीके से आगाज, शाहरुख ने लांच की गाड़ियां – Auto Expo 2023 का जोरदार तरीके से आगाज, शाहरुख ने लांच की गाड़ियां –

Auto Expo 2023 का जोरदार तरीके से आगाज, शाहरुख ने लांच की गाड़ियां

Auto Expo 2023 ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो सेंटर में आज ऑटो एक्सपो का आगाज हो गया। यहां मीडिया के लिए दरवाजे खोल दिए गए। विभिन्न कंपनियों के प्रमोशन के लिए दर्जनों सेलिब्रिटी यहां पहुंचे हैं। सबसे अहम और खास बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हुंडई के पवलियन में जाकर कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों से पर्दा उठाया।

इस दौरान कई अन्य कंपनियों ने भी अपनी फ्यूचर में लॉन्च की जाने वाली गाड़ियों को प्रदर्शित किया। कार निर्माता टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी नई कार टाटा कर्व को रिवील कर दिया है। टाटा कर्व के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार अविन्या और टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी रिवील किया है। वोल्वो समूह और आयशर मोटर्स के जॉइन्ट वेंचर वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) ने ऑटो एक्सपो 2023 में आयशर और वोल्वो ब्रांडों के भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्युशन की पूरी रेंज को लांच किया। कंपनी का कहना है कि सस्टेनेबल, एफीशिएंट और किफायती लॉजिस्टिक्स के लिए सरकार के विजन के अनुसार काम करते हुए वोल्वो और आयशर आगे बढ रहा है।


यह भी पढ़े:Noida: राजदूतों को किसान लिखेगे पत्र, बाताएंगे प्राधिकरण के अत्याचार

Auto Expo 2023:  एप्लीकेशन-स्पेसिफिक अल्टरनेट फ्यूल्स और स्मार्ट सपोर्ट सॉल्युशन के जरिए भारतीय लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को तेजी से आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वीईसीवी के स्मार्ट सस्टेनेबिलिटी के विजन के तहत कंपनी ने अपने विस्तारित ईवी और प्राकृतिक गैस पोर्टफोलियो को पेश किया। भारत और विकासशील देशों में बस और ट्रक परिवहन में मॉडर्नाइजेशन को बढ़ावा देने में वीईसीवी के नेतृत्व बनाए रखते हुए अल्टरनेटिव फ्यूल प्रोटोटाइप की एक रेंज भी प्रदर्शित की गई है। कई ऐसी कंपनियां है जो आटो एक्सपो से दूर बनाए हुए है।

यहां से शेयर करें